Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेरिकी सांसद ने ही कर दिया ट्रंप का कचरा! भारत पर टैरिफ को लेकर दी नसीहत


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर तो छेड़ दी है लेकिन अब इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। ट्रंप भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अब अमेरिका में ही घिरते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप को नसीहत दे दी है। मीक्स ने ट्रंप को भारत के साथ संबंधों पर हिदायत भी दी है। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा है कि ट्रंप की यह टैरिफ तानाशाही वर्षों से तैयार की जा रही अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती है। मीक्स अमेरिका की हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेटिक रैंकिंग मेंबर हैं।

ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध हैं। ऐसे में किसी भी विवाद या चिंता का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आपसी सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि ट्रंप की कठोर नीति उन रिश्तों को खराब कर सकती है, जो वर्षों की मेहनत से बने हैं।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप 'टैरिफ वॉर' के मोड में हैं तो वहीं अमेरिकी अधिकारी कुछ और ही कह रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने भारत को रणनीतिक साझेदार बताया है। अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका ‘‘पूरी स्पष्टता और ईमानदारी’’ से संवाद करता है।

ग्रेगरी मीक्स अकेले नहीं हैं इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने भी कहा था कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत साझेदार के साथ अपने संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए और चीन को छूट नहीं देनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क और रूसी तेल की खरीद को लेकर नई दिल्ली पर किए गए हमलों के बीच कही थी।

इस बीच देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले पर चीन से भारत को समर्थन मिला है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम को व्यापारिक नियमों का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही टैरिफ के दुरुपयोग का विरोध करता आया है और इस पर रुख स्पष्ट और स्थायी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |