Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप! बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है-राहुल गांधी


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया. राहुल ने शुक्रवार (8 अगस्त) को कहा कि चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांग रहा है, मैंने संविधान की शपथ ली है. आयोग ने राहुल से वोटर लिस्ट में धांधली को लेकर सबूत मांगा था.

राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाते हुए कहा, ''चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है. वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी. मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है. आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी. चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा.''

उन्होंने कहा, ''हमने भारत के संविधान की रक्षा की है. अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है. नारायण गुरु और फुले जी की आवाज भी इसमें गूंजती है. हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है. महाराष्ट्र में, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है, लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है. यह चौंकाने वाला था. हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया.

राहुल ने इलेक्शन कमीशन से कुछ सवाल भी किए हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. राहुल ने कहा, चुनाव आयोग ने क्यों वीडियो सबूतों को नष्ट कर दिया. क्या इलेक्शन कमीशन वोटर लिस्ट में कोई धांधली कर रहा है. राहुल ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |