Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रम और रैलियों से गूंजी राजधानी


लखनऊ। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और जोनों में जन-जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना रहा।जोन-01 में अमीरउद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज में नगर निगम की आईईसी (प्म्ब्) टीम ने एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें तिरंगे के महत्व, इसके इतिहास और सम्मान की परंपराओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया। इस पहल को युवाओं में राष्ट्रगौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाने की दिशा में अहम कदम माना गया।इसी जोन के खालसा इंटर कॉलेज, चारबाग में 300 से अधिक छात्रों के साथ एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने इसके दुष्प्रभाव दर्शाने वाले बैनर हाथों में लिए और जोरदार नारेकृ“ैंल छव जव च्संेजपब” तथा “भारत माता की जय”कृलगाए। जोश और देशभक्ति से भरे इस आयोजन ने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में जोन-07 स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के दौरान ‘लखनऊ बनेगा नं. 1’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। छात्रों ने सतत जीवनशैली को अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश भी दिया।जोन-05 के वार्ड सरोजिनी नगर द्वितीय में स्थित श्रठत् पब्लिक इंटर कॉलेज में भी हर घर तिरंगा के तहत एक रैली का आयोजन हुआ। विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर पूरे जोश के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इस रैली ने आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चैक काली जी वार्ड के लाजपत नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता और तिरंगा प्रतियोगिता आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य शामिल थे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। इससे बच्चों में न केवल देशभक्ति की भावना बढ़ी बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी मंच मिला।इन सभी आयोजनों का समापन एक सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर निगम की टीम ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण स्वच्छता के लिए बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगे के सम्मान का उत्सव नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प का भी प्रतीक है। आने वाले दिनों में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़कर लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाने में योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |