Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सफाई कर्मी का हुआ निधन! कर्मचारियों ने दो मिनट का रखा मौन


अमेठी। विकासखंड के पर्वतपुर निवासी बंसराज सिंह सुत सूर्यभान ग्राम पर्वतपुर थाना जामो जनपद अमेठी जो इसी विकासखंड में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे जिनका हारीमऊ मोड के पास में कल दिनांक 10 तारीख को एक्सीडेंट हो गया था जिनकी मृत्यु हो गई थी उनका आज अंतिम संस्कार ग्राम पर्वतपुर में किया गया जिसमें उनके लगभग सभी साथी सफाई कर्मचारी और नात रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हुए यही नहीं सफाई कर्मचारियों ने  संघ  ने आज विकासखंड मुख्यालय पर लगभग 1.30 बजे सभी साथियों के साथ में एक शोक सभा की गई जिसमें सफाई कर्मचारियों ने उनके परिवार के लिए उनको संबल मिले और साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा  यह कार्यक्रम विकासखंड जामों के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  भोलानाथ कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ  इस मौके पर भोलानाथ कश्यप प्रदीप कुमार मौर्य राजकरन यादव कुलदीप शुक्ला संतोष सिंह जयप्रकाश जितेंद्र सोनकर ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार अकलीम ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश राणा राहुल दुबे आदि ढेर सारे कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस सभा में भाग लिया और पीड़ित परिवार को ईश्वर से यह प्रार्थना की कि उन्हें उनकी आत्मा को शांति मिले  शोकसभा के बाद में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ कश्यप ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया हम सभी विकासखंड के सफाई कर्मचारी लोग मिलकर के अपने साथी बंसराज सिंह की पत्नी बच्चों की आर्थिक सहायता शीघ्र करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |