Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाई सांस्कृतिक झलक! गायन, नृत्य और रैम्प वॉक ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह


लखनऊ। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के अवसर पर कुर्सी हाईवे स्थित एक होटल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संगीता शाक्य और अर्चना मिश्रा ने किया। आयोजन का प्रायोजन ळमज ैमज थ्पज योग क्लास एंड जिम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गायन, एकल व समूह नृत्य और रैम्प वॉक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की रैम्प वॉक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियों में ऋतु, गिरीश, रुचि, मिनी, शेफाली, लता, नीलम और स्वाति ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अर्चना, संगीता, आयेशा, अभिलाषा, अंजली, रश्मि, सिद्धि, सुनीता, नीलू, कविता, सुरभि और अनिता ने समूह नृत्य में भाग लिया। वहीं सुचिता, कविता और लक्ष्मी ने मधुर गायन प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव को हर्षोल्लास और रचनात्मकता के साथ मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |