Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि! बीहड़ से संसद तक का संघर्ष किया याद

गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय, गौरीगंज में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। इस दौरान फूलन देवी के संघर्षमयी जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद कर उन्हें नमन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। बीहड़ की धरती से निकलकर उन्होंने संसद तक का सफर तय किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और आत्मसम्मान की मिसाल है।सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, राकेश यादव, दीपू तिवारी, अनिल यादव, राजेश मिश्रा (प्रवक्ता समाजवादी पार्टी) समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |