अमेठीः आज होगा संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस, पूर्व मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
July 25, 2025
अमेठी। संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन 26 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम वृंदावन होटल, बाईपास, दुर्गापुर रोड के बगल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, युवा और आम नागरिक भी हिस्सा लेंगे। साथ ही संविधान के मूल सिद्धांतों पर चर्चा होगी। लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और अपनाने के लिए संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने इस आयोजन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास है। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। राजेश मिश्र ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं में संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रही है।