Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः सर्पदंश से अधेड़ की हुई मौत, छाया मातम


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इंटौरी गांव में बीते कल दिन बुधवार को सांयकाल अपने छत पर चढ़कर लगी पाइप के पानी साफ सफाई करते समय जहरीला सांप ने अधेड़ को काट लिया। परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए सामुदायिक स्वास्थ्य अमेठी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल गौरीगंज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन सर्पदंश से घायल कि रास्ते में मौत हो गई। बड़गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र शिव प्रसाद उम्र 48 साल अपनी पत्नी मालती देवी आशा बहू, और चार पुत्रियों के साथ क्षेत्र के इंटौरी गांव में निवासी के रूप में रहते हैं। बीते बुधवार को ओमप्रकाश छत पर  अवरुद्ध पानी को निकालने के लिए पाइप को साफ कर रहा था इस बीच एक जहरीला सांप आकर ओमप्रकाश को काट लिया जिला अस्पताल रेफर होने के बाद रास्ते में ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार में चार लड़कियों में एक लड़की की शादी ओमप्रकाश ने करती थी तीन लड़कियों का पालन पोषण उनकी पत्नी आशा बहू मालती देवी और बिहार मजदूरी करके ओमप्रकाश करते थे लेकिन ओमप्रकाश की मौत के बाद अब आशा बहू ही एकमात्र सहारा रह गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |