संग्रामपुर: आंधी में गिरा पेड़, रास्ता हुआ अवरुद्ध
July 17, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र के ठेंगहा - भादर मार्ग के महुअरिया मजरा भावलपुर के पास आज सुबह आंधी- पानी में पेड़ गिर गया।इस रास्ते पर आने जाने वाले राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग एकत्रित होकर पेड़ को काटकर हटाए तब रास्ता खाली हुआ और आवागमन चालू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है सावन का महीना चल रहा है बारिश के साथ तेज हवा चल रही है जिससे पेड़ गिर गया सड़क भी संकरी है इससे यह रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया लेकिन हम लोग एकत्रित होकर पेड़ की टहनियां काटकर हटाकर अवरुद्ध रास्ते को चालू कर दिया गया। उन्होंने बताया इस रास्ते प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डेरिया, बनवीरपुर,छाछा होते हुए भादर को जाने का मात्र एक मार्ग है।
