Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर:दर्दनाक! भेड़शाला की कच्ची दीवार गिरने से दर्जनों भेड़ो की हुई मौत


संग्रामपुर/अमेठी। कोतवाली अमेठी  क्षेत्र के विकासखंड भेंटुआ के पूरे विशुनपटी मजरा बैसड़ा में भेड़पालक किसान छोटेलाल पाल का बरसात में मिट्टी से बनी भेड़शाला की दीवार ढह गई ।इस भेड़शाला में बैठी दर्जनों भेड़ दब गई और मौत हो गई। जानकारी मिलने पर राजकीय पशु चिकित्सालय भेंटुआ के डॉक्टर मौके पर पहुंच कर चोटिल भेड़ों का ईलाज किया और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग , राजस्व विभाग मौके पर पहुंच कर पीड़ित भेड़पालक किसान के सहयोग में साथ में खड़े हुए। राजस्व विभाग टीम ने बताया कि मौके पर 11 भेड़ की मौत हो गई है और 8 भेड़ का इलाज चल रहा है। भेड़पालक किसान की सहायता के लिए घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी अमेठी को दी गई है।और अश्वासन भी दिया गया कि प्रशासन द्वारा आपदा सहायता राशि दिलाने का सहयोग किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |