Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: तालाब में डूबने से युवक की हुई मृत्यु


उन्नाव। जिले के सुमेरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत महेश खेड़ा में एक दुखद घटना सामने आई है। चैकी भगवंत नगर के अंतर्गत आने वाले इस गांव में 42 वर्षीय प्रेम लाल की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई है।

प्रेम लाल गुरुदयाल के तीन पुत्रों में से दूसरे नंबर का पुत्र था। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों द्वारा घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |