Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज में गायत्री यज्ञ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न! सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दी आहुतियां, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित


बीसलपुर। क्षेत्र के कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज, बरसिया में शुक्रवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में गायत्री यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।

यज्ञ परिक्रमा, जयघोष, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का धार्मिक वातावरण बना रहा। इसके उपरांत विद्यालय में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।गायत्री परिवार ट्रस्ट बीसलपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यालयों में केवल शिक्षा ही नहीं, संस्कारयुक्त विद्या भी आवश्यक है। शिक्षा जीवन जीने का तरीका सिखाती है, जबकि विद्या जीवन जीने की कला।”कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार, अनोखेलाल, डी.पी. गंगवार (प्रधानाचार्य), श्यामवीर सिंह यादव (भाजपा मंडल अध्यक्ष), ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता, चंद्रसेन वर्मा, पूर्व प्रधान विपिन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक भूपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |