संग्रामपुर: फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव
July 13, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर के टीकरमाफी माफी चैकी क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरा करनाईपुर की एक 20 वर्षीया युवती दुपट्टे के सहारे पंखे पर फांसी का फंदा लटकी मिली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सृष्टि शर्मा पुत्री श्रवण कुमार शर्मा आज दोपहर अपनी ही घर के अंदर वाले कमरे में छठ के बिजली पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर लटकती मिली थी घर के छोटे बच्चों की नजर जब उसे पर पड़ी तो सभी लोग घबराकर पुलिस सहायता के लिए 112 पर फोन कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस भी को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घटना की जानकारी के लिए जांच करने टीम घर पहुंची टीम के साथ टीकर माफी चैकी प्रभारी संजीव कुमार यादव और पुलिस बल मौजूद रहा। ग्रामीणों के अनुसार तीन बहनों में सबसे बड़ी सृष्टि थी दूसरे नंबर पर श्रेया और सुहानी है पुत्री की मौत पर मां मनीषा का रो-रो कर बुरा हाल है पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए बीते 4 दिन पहले लुधियाना चला गया घर में अब मां और वही दो बहने हैं। मौत का कारण अभी पता नहीं चला।
