संग्रामपुर: 54 मरीज का स्वास्थ्य मेले के तहत हुआ इलाज
July 13, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन आरोग्य मिलेगा आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत 54 मरीजों का मुफ्त में इलाज हुआ इनमें 23 मरीजों की जांच हुई एक गर्भवती महिला की एचआरपी के तहत जांच की गई मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टर अनीता गौड़ द्वारा मरीज का उपचार किया गया उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत आज इस केंद्र पर 54 मरीज पंजीकृत हुए जिसमें 23 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई एक गर्भवती महिला की एचआरपी के तहत जांच हुई । कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा लैब टेक्नीशियन काजल नायक चंदन सिंह अंजू सहित पैरामेडिकल टीम मौजूद रही।
