संग्रामपुर: चोरो का आतंक, लाखो की हुई चोरी
July 13, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र के पुन्नपुर में बीते शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने छत के सहारे आंगन में दाखिल होकर दो ताले बंद कमरों की कुंडी तोड़कर बक्शे और आलमारी में रखे करीब 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए नगद चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित राम मूरत ने रविवार की सुबह संग्रामपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते रात साढ़े नौ बजे पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। सुबह पांच बजे उठकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला बंद दो कमरे के कुंडी को तोड़कर कमरे में दाखिल होकर बक्शे की कुंडी और आलमारी की लॉक तोड़कर उसमें रखे पत्नी, बहु और बेटी के संपूर्ण आभूषण उठा ले गए। इसके साथ ही बेटी के इलाज के लिए बक्शे में रखे 45 हजार रुपए नगद भी उठा ले गए। पीड़ित राम मूरत ने बताया ने बताया कि दो साल के अंदर उनके घर में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई। इसके पहले भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हुआ।
