लखनऊ: परीक्षा सेंटर के पास खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
July 08, 2025
लखनऊ। कृष्णा नगर पुलिस ने परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने आए खड़े दो पहिया वाहनों से मोबाइल पर्स एटीएम कार्ड आदि कीमतों सामानों के चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है।शातिर के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, चेन, टॉप्स,पहचान पत्र और घटना में प्रयोग स्कूटी बरामद किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि बीते 11 जून को सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रियंका शुक्ला पत्नी उज्ज्वल प्रकाश कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा देने आई थी सेंटर में परीक्षा दौरान पीड़िता की स्कूटी से गहने मोबाइल फोन और नगदी चोरी हो गया दूसरी घटना 7 जुलाई को घटी जिसमें परीक्षार्थी के स्कूटी से मोबाइल फोन और दो बैंकों के एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 13 हजार रुपए चोरी कर लिए थे दोनों घटनाओं में पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे में कई टीमें गठित किया गया था सूचना तंत्र के आधार पर चोरी करने वाले इस गैंग के सरगना समेत दो अन्य शातिरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चोरी हुए सामानों की बरामदगी कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्त में आए शातिरों ने अपनी पहचान सैयद सैफ पुत्र सैयद मो कमर निवासी एलडीए कॉलोनी टिकैत राम तालाब थाना बाजार खाला,मयंक सोनकर पुत्र गोपाल सोनकर निवासी अमीनाबाद लखनऊ और रूपेश यादव पुत्र उदय वीर सिंह निवासी एलडीए कॉलोनी राजाजीपुरम लखनऊ के रूप में बताया है। तीनों शातिर पढ़े लिखे है और सैयद व अमन जोमैटो में डिलेवरी ब्याए है जबकि तीसरा शातिर वर्क फॉर होम का कार्य करता था जो गैंग बना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।बरामदगी आधार पर घटनाओं का खुलासा करते हुए तीनों शातिरों को जेल भेज दिया गया है।
