Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जालसाजों ने फेसबुक पर मछली पालन का झांसा दे ठगे 2.50 लाख रुपये , मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में रहने वाले एक युवक को जालसाजों ने फेसबुक पर मछली पालन का झांसा दे आनलाइन 2.50 लाख रुपये ठग हड़प लिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में सेक्टर आई निवासी शेषनाथ सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह के अनुसार वह मछली पालन का कार्य अपने निजी तालाब में करता है। आरोप है कि वर्ष 2023 मे अपनी फेसबुक प्रोफाइल में मछली व्यापार पालन शुरू करने सम्बंधी अपडेट किया था। आरोप है कि उसके पश्चात बीकास एंव बंगाली निवासी नदेरी कोलकत्ता निवासी ने मोबाइल फोन द्वारा सम्पर्क कर उसे  केनरा बैंक राजेन्द्रपुर नहेदी नार्थ 24 परगना का खाता संख्या व आईएफएससी कोड सीएनक्यू  के द्वारा मुझसे सम्पर्क कर मछली के बच्चे देने के नाम अपने फर्म मां लक्ष्मी माजसाया एलएनडी 45जे ए 4 के उपरोक्त खाते मे 2.50 लाख रूपये ट्रांफसर करा लिया। वहीं पीड़ित का कहना था कि उसके द्वारा बार-बार सम्पर्क करने पर भी उसे ना तो मछली व बच्चे भेजे गये और ना तो रूपये वापस किया गया और उसे जालसाज बार बार आगे की तारीख देकर हमे टालता रहता है। जिसके पश्चात उसे अपने संग ठगी का एहसास हुआ जिसके पश्चात उसने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |