बीसलपुरः पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन! बिलसंडा क्षेत्र में खुलेआम रेत का दोहन, ग्रामीणों में आक्रोश
July 08, 2025
बीसलपुर। बिलसंडा क्षेत्र में नदियों से बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से अवैध रेत खनन जोरों पर है। ग्रामीणों के अनुसार, यह खनन ईंट गांव चैकी इंचार्ज की सह पर हो रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।सूत्रों के अनुसार, पहले भी कई बार नायब तहसीलदार द्वारा खनन माफियाओं की ट्रालियां सीज की जा चुकी हैं, बावजूद इसके अवैध गतिविधियाँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जागरूक नागरिकों द्वारा कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
