बीसलपुरः स्कूल बंदी के विरोध में प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन! बच्चों को दूरस्थ स्कूलों में भेजने से होगी परेशानीरू प्रशिक्षु
July 08, 2025
बीसलपुर। कम छात्र संख्या के चलते स्कूलों को मर्ज कर बंद किए जाने के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि बंद किए जा रहे स्कूलों की दूरी 2 से 3 किलोमीटर है, जिससे छोटे बच्चों को भारी कठिनाई होगी। प्रशिक्षुओं ने मांग की है कि इन स्कूलों को यथावत चलाया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। ज्ञापन देने वालों में हर प्रताप, सोमेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विवेक कुमार, अंशुल, रंजीत, लवकुश, देवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
