Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः छात्र पर बंदर ने किया हमला, कॉलोनी में दहशत! साहू काशीनाथ कॉलोनी में बंदरों का आतंक बढ़ा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती


बीसलपुर। नगर की साहू काशीनाथ विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक बंदर ने भाजपा जिला महामंत्री अमित अग्रवाल के पुत्र सारांश अग्रवाल पर उस समय हमला कर दिया जब वह विद्यालय से लौटकर घर पहुंचे। ई-रिक्शा से उतरकर जैसे ही छात्र घर की ओर बढ़ा, बंदर ने दीवार से उतरकर उस पर झपट्टा मार दिया।घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बंदरों के आतंक की शिकायत केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और विधायक विवेक वर्मा से की है।कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे जिलाधिकारी अमेठी से मिलकर मामले की विस्तृत शिकायत करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी अपनी बात पहुँचाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |