Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ग्रामीणों की शिकायत पर चण्डेरिया में परियोजना निदेशक ने की जांच


अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र ग्राम सभा चण्डेरिया में ग्राम सभा निवासियों के शिकायत पर 12 प्रमुख बिंदुओं पर अमेठी जिले  में तैनात परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव द्वारा जांच की गई। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम सभा प्रधान तुफैल खान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में 12 बिंदुओं पर पैसा गमन करने का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी अमेठी से लिखित शिकायत की थी जिस पर ग्रामीणों द्वारा चिन्हित बिंदुओं पर आज अमेठी जिला परियोजना अध्यक्ष ऐश्वर्य यादव ने चण्डेरिया गांव में पहुंच कर विकास कार्य से संबंधित कार्यों की जांच की। शिकायत के माध्यम से ग्रामीणों ने ग्राम सभा प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शित की जांच की मांग की थी। शिकायत में बताया गया था कि खड़ंजा निर्माण में एक ही खड़ंजे को कई बार प्रदर्शित करके पैसा भुगतान करने का आरोप लगाया गया था। इंटरलॉकिंग के नाम पर परिवार का नाम बदलकर पैसा भुगतान करने का भी आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों ने शिकायत के माध्यम से नाली निर्माण में भी  घोटाले का आरोप लगाया । उन्होंने बताया की मस्जिद से रईस खां के घर तक का नाली निर्माण चंदा लगाकर किया गया है लेकिन ग्राम सभा प्रधान द्वारा उसे नाली निर्माण का भी पैसा गवन कर चुके हैं। शिकायतकर्ता द्वारा फर्जी रिबोर हैंड पंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया खर्च दिखाकर कर पैसा का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। रिक्शा- ठेलिया के नाम पर पंचायत के खाते से पैसा निकालने का आरोप लगाया जबकि ग्राम पंचायत में एक भी ठेलिया नहीं है। यहां तक की समतलीकरण के नाम पर भी पैसा निकालने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के माध्यम से शिक्षा के मंदिर मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय पर मरम्मत के नाम पर भी पैसा खर्च करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि जो भी शिकायत है उसका सबूत भी हम प्रस्तुत कर सकते हैं। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अमेठी मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर आज अमेठी जिले में तैनात पीडी ऐश्वर्य यादव ने प्रमुख शिकायतकर्ता अब्दुल हक खान, महफूज अहमद, रुस्तम खान, अब्दुल रहमान, अननुद्दीन खान के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच की गई। जांच अधिकारी ने बताया की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |