बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के जयप्रकाश नारायण सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्व. चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण की महत्ता पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके पश्चात सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया के प्रभागीय निदेशक अपूर्व दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार और बलिया वन विभाग द्वारा गत आठ वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्र एवं पूर्व केबिनेट मंत्री नारद राय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के नोडल अधिकारी एवं सचिव, लोक निर्माण विभाग बलिया, प्रकाश बिन्दु ने उपस्थित जनसमूह को ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ का संदेश देते हुए समयबद्ध वृक्षारोपण व उनकी देखभाल पर विशेष जोर दिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका को रेखांकित किया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाकर रखें। उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और अपने आप में बहुत कृतिमान है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से कही ज्यादा एक दिन में पौधे लगाए जाएंगे। यह जीवन के लिए बहुत जरूरी है, पूर्व में पौधे लगाए गए थे जिसमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा सुरक्षित रहे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की पहल की शुरुआत करते हुए पेड़ को माँ के समान संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार यदि हम वृक्षों की देखभाल करें, तो वे जीवनभर हमें छाया, ऑक्सीजन और संरक्षण प्रदान करेंगे। अंत में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया, अपूर्व दीक्षित द्वारा उपस्थित अतिथियों व सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन की घोषण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम, नोडल अधिकारी प्रकाश बिन्दु सचिव लोक निर्माण विभाग, संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी, ओमबीर सिंह पुलिस अधीक्षक, अपूर्व दीक्षित प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया, सहित अन्य जनपद अधिकारीगण और जन प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कार्य में सक्रिय भागीदारी की गयी।