बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के 37 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को बलिया जनपद में ष्एक पेड़ माँ के नाम 2.0ष् महाअभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के साथ एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया।
उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सभी अधिकारियोंध्कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। पौधारोपण, संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता की रक्षा और समाज को जागरूक करने की प्रेरणा ली। जिसमें सबकी भागीदारी करते हुए पौधे लगाऊंगा तथा उनके संरक्षण और पालन पोषण का दायित्व निभाऊंगा, मैं पर्यावरण संरक्षण जलवायु, संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए अधिक लोगों को वृक्षा रोपण के लिए प्रेरित करूंगा, मैं संकल्प लेता हूं कि अपने परिवार मोहल्ले, गांव, संस्थान को हरा भरा बनाने में सहयोग करूंगा, वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, मैं उनकी रक्षा जीवन भर करता रहूंगा। साथ ही जनपद बलिया में 41.52800 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें ग्राम विकास विभाग में 16.64 लाख पौधे, वन विभाग में 11.30 लाख पौधे, कृषि विभाग में 5.10 लाख पौधे, पंचायती राज विभाग में 02 लाख पौधे, शिक्षा विभाग (बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा सम्मिलित) 85.400 पौधे लगाए गए। साथ ही जनपद के 23 विभाग, 17 विकासखंड, 940 ग्राम पंचायत, 02 नगर पालिका, 10 नगर पंचायत, 25 नर्सरी, कुल 65.93 पौधे लगाए गए।