जायस: स्कूल चलो अभियान! उड़वा में निकाली गई शिक्षा जागरूकता रैली
July 17, 2025
जायस/बहादुरपुर/अमेठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,उड़वा द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं कला एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए ष्स्कूल चलो अभियानष् के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार ने किया छात्रों ने हाथों में शिक्षाप्रद तख्तियां लिए गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा का महत्व बताया रैली में गूंजते नारों ने ग्रामीण जनमानस को प्रभावित किया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी एडवोकेट सन्त प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार के प्रवक्ता शक्ति चैरसिया, सुरेन्द्र कुमार, पवन चैहान, कैलाश यादव सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए प्रधानचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही,जिन्होंने शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
