Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: पर्यावरण असंतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक -थाना अध्यक्ष आशीष दुबे


विछवां/मैनपुरी। बुधवार को विभिन्न जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ कराया गया इसी कार्यक्रम के तहत थाना अध्यक्ष विछवा आषीश दुबे ने थाने में तैनात सभी उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मचारियों के साथ स्वयं श्रमदान कर गड्डे  खुदवाए उसके बाद सभी में सभी के साथ विभिन्न प्रजातियो के फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कराया। उन्होंने अपने कर्मचारियों को समझाते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने समाज की रक्षा करते हैं मनुष्य की रक्षा करते हैं इस तरह हम सभी की जिम्मेदारी है कि वृक्षों को लगाने के बाद उनकी देखभाल अवश्य करें हमें हमारी पीढ़ी को एक सुंदर धरती देने की भी जिम्मेदारी है। वही ग्राम प्रधान देवगंज कोतवाल सिंह ने भी विभिन्न प्रजातियों का पौधरोपण कराया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अटल चैहान सुन्नाम ई महीने भी गौशाला के आसपास वृक्षारोपण कराया। जैली जिरौली में तैनात लेखपाल रजनीश पांडे ने ग्राम प्रधान मनोज कुमार के साथ वृक्षारोपण किया। एक पौधा  मां के नाम अभियान में भी जगह-जगह वृक्षारोपण कराया गया भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय विक्रम कुशवाहा ने विभिन्न वूथो पर पौधारोपण कराया। चैधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी में स्वामी हरिदास महाराज व ओमेंद्र यादव के साथ प्रधानाचार्य विपिन यादव अंकुर यादव ने छायादार पोधो का रोपण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |