शाहबाद: तैयारियां पूर्ण आज होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक
July 13, 2025
शाहबाद। सावन का प्रथम सोमवार पर आज लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा भारत के पवित्र नदियों का जल लेकर आने वाले भोले भक्त भक्तों द्वारा प्रातः काल से ही भोलेनाथ का जल अभिषेक करने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। इस जलाभिषेक के अवसर पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने महिला कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगा दी है। वहीं संघ परिवार द्वारा भी स्वयंसेवकों द्वारा भोले भक्तों की सेवा की जाएगी। प्रशासन द्वारा मंदिर की साफ सफाई के साथ-साथ मंदिर जाने वाले रास्तों की भी साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। प्रातः 5 बजे से ही कांवरियों के शिव मंदिर पर पहुंचकर जल चढ़ाने के साथ-साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी मात्रा में भोले भक्त जल अभिषेक करने भोलेनाथ के मंदिर पर पहुंचेंगे।