Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः यूपीबीईयू गाजीपुर के अध्यक्ष बनें रामजी और महामंत्री निर्वाचित हुए सत्येंद्र गुप्ता


गाजीपुर। यूपीबीईयू गाजीपुर इकाई की त्रिवार्षिक आमसभा में बैंक ऑफ इंडिया के राम जी अध्यक्ष व सत्येंद्र गुप्ता निर्विरोध मंत्री चुने गए। शहर के लंका क्षेत्र में स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई बैंक यूनियन की आमसभा में विभिन्न बैंको के कर्मचारी शामिल हुए। इस त्रिवार्षिक आमसभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से निवर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष संतोष राय इंडियन बैंक व कमलेश सिंह पीएनबी ने की। निवर्तमान कार्यकारिणी के जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र गुप्ता ने सभा का संचालन किया। सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि यूनियन के आगरा में प्रस्तावित राज्य सम्मेलन से गाजीपुर इकाई का चुनाव यूनियन विधान के अनुसार करवाना था। आमसभा में आगामी त्रिवार्षिक सत्र के लिये नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से सम्प्पन्न किया। चुनाव अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी पूर्व प्रबंधक पीएनबी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष पद पर बैंक ऑफ इंडिया के राम जी और जिला मंत्री पद पर पीएनबी के सत्येन्द्र गुप्ता के अलावा उपाध्यक्ष पद पर पीएनबी के  कमलेश कुमार सिंह, इंडियन बैंक के राकेश शर्मा व केनरा बैंक के सुनील कुमार चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर बैंक ऑफ बड़ौदा सुनील उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पद पर बैंक ऑफ इंडिया के आशुतोष राय व आडीटर पद पीएनबी के कृष्ण देव सिंह चुने गए। संगठन मंत्री पद पर पीएनबी के आलोक प्रकाश, बैंक ऑफ बड़ौदा के ओबैश, केनरा बैंक के  नितिन राय, बैंक ऑफ बड़ौदा भानु राय चुने गए। सहायक मंत्री पद पर पीएनबी के शुभम सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सुनील सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के  शुभम जायसवाल, यूको बैंक की मेघा वर्मा, अशोक सिंह पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक से उमाशंकर चैधरी, पीएनबी दीवान तौहीद खान, ग्रामीण बैंक से डी के साहू चुने गए गई। महिला संयोजिका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की  गायत्री सिंह व महिला सह संयोजिका पीएनबी की रीना सिंह को चुना गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |