लखनऊः युवक की स्कूटी से मोबाइल फोन सहित एटीएम कार्ड चोरी, खाते से निकल गये 13 हजार रुपए
July 08, 2025
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बीते तीन दिन पूर्व ऑनलाइन परीक्षा देने आए युवक की स्कूटी से शातिरों ने कीमती मोबाइल फोन सहित एटीएम कार्ड पार कर उसके दो आलग आलग बैंक खाते में 13 हजार रुपये निकाल हड़प लिया। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि मूल रूप से ग्राम व पोस्ट औरंगाबाद तहसील-मुसाफिरखाना जनपद अमेठी निवासी मो० वैश पुत्र इरशाद अहमद के अनुसार बीते 4 जुलाई को उसकी आनलाइन परीक्षा पवन आनलाइन सॉल्यूशन नामक सेन्टर पर थी। वहीं पीड़ित का कहना था कि परीक्षा देने के बाद शाम 4 बजे उसे स्कूटी में रखे मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड चोरी की जानकारी होने के उसके दो बैंक खातों, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा से 13 हजार रुपये निकाल जाने की जानकारी हुई। जिसकी शिकायत उसने साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोरों की तलाश की जा रही है।
