बलियाः जिले में 17, 18 व 19 जुलाई को मेगा कैंप का होगा आयोजन
July 13, 2025
बलिया। जिले में खंडीय स्तर पर 17, 18, व 19 जुलाई को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा एवं अन्य सम्बन्धित कार्यो की प्राप्त शिकायतों को 1912 हेल्पडेस्क पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कैम्प स्थल पर प्रत्येक शिकायतकर्ताध्आवेदनकर्ता का सही विवरण अंकित करते हुए शिकायतकर्ता को रसीद उपलब्ध करायी जायेगी तथा बिल रिवीजन के लिए कार्रवाई प्रत्येक अवस्था में एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जायेगा। कैम्प का आयोजन उक्त अवधि में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक किया जायेगा। जनपद बलिया में कैम्प स्थलों का विवरण निम्नवत हैरू- विद्युत वितरण खण्ड, रसड़ा (गढ़िया पावर पाउस रसड़ा) में विद्युत वितरण खण्ड बलिया नगर (रामपुर उदयभान, बलिया) में विद्युत वितरण खण्ड बाॅसडी (हरदासपुर दराॅव, बाॅसडीह तहसील बलिया) में विद्युत वितरण खण्ड बैरिया (बैरिया ग्रामीण पावर हाउस बैरिया) में कैम्प का आयोजन किया गया ळें
.jpg)