Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियोंके धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त गणेश तिवारी पुत्र श्री भगवान तिवारी निवासी ग्राम उपाध्यापुर थाना बक्सर राज्य बिहार उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। वही तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |