Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: शाहगंज थाना के मराची और रामपुर बरकोनिया के नरोखर गांव के व्यक्तियों की हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग ।

सोनभद्र। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पुलिस के अधिकारियों से मिलकर इस मामले को उठाया जाएगा। बुधवार को दोनों परिवारों के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस के अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों को दबा रही है। कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान भगवती ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ से आ गई है। धार्मिक स्थलों पर मेला लगने पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने अंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विजयगढ़ दुर्ग के मीरानशाह बाबा के मजार के मुजावर की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मराची और नरोखर में हुई हत्या के पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, जिलाध्यक्ष रामराम गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, बब्बू तिवा, राजेश द्विवेदी, जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |