Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः कूड़े के विवाद में दंपति पर हमला, पत्नी चाकू से गंभीर घायल! बंदर द्वारा फेंकी गई थैली से शुरू हुआ विवाद, महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया


बीसलपुर। एक मामूली बात ने गांव में बड़ी हिंसा का रूप ले लिया। दरवाजे पर फेंकी गई कूड़े की थैली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दंपति पर हमला कर दिया, जिसमें महिला चाकू से गंभीर घायल हो गई।

ग्राम अमरा करोड़ निवासी गेंदनलाल ने बताया कि उनके घर रखी कूड़े से भरी थैली को बंदर उठाकर पड़ोसी महेंद्र कुमार के घर के सामने फेंक गया। इससे नाराज होकर महेंद्र, उनकी पत्नी वेदवती व पुत्र अंकित लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

जब गेंदनलाल ने विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया। पत्नी नन्ही देवी बचाने आई तो उस पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेंद्र, वेदवती और अंकित के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |