शाहबाद: मतदाता सूची में सुधार के लिए बी एल ओ के संग एसडीएम ने की बैठक
June 25, 2025
शाहबाद। बुधवार को शाहबाद के तहसील सभागार में एई आर ओ और बीएलओ सुपरवाइजरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने की। बैठक में बोलते हुए एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरो और एईआरओ संग मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण को लेकर चर्चा की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में जिन जिन लोगों के नाम गलत हो गए है या फर्जी वोटर बनाए गए है वो वोट काटकर नए सिरे से मतदाता सूची तैयार की जाए। बैठक में तहसीलदार राकेश चंद्रा, नायब तहसीलदार हरीश जोशी, बीडीओ प्रमोद कुमार आदि रहे।
