Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः भीगे टीनशेड में दौड़ा मौत का करंट, मां-बेटी की दर्दनाक मौत से गांव में कोहराम! कपड़े सुखाने गई बेटी करंट की चपेट में आई, बचाने दौड़ी मां भी नहीं बच सकी


रामसनेहीघाट/ बाराबंकी। बुधवार की दोपहर असंद्रा गांव में करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की एक साथ मौत हो गई। मामूली सी बारिश और एक चूक ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के असंद्रा गांव निवासी अली हैदर की 24 वर्षीय पुत्री चमन जहरा दोपहर में घर के टीनशेड के पास अर्गनी तार पर कपड़े सुखाने गई थी। बारिश के चलते टीनशेड भीग चुका था, और वह करंट से संचालित हो गया था। जैसे ही चमन ने टीनशेड छुआ, वह करंट की चपेट में आकर वहीं गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर मां कनीज फातिमा (55) दौड़ीं और बेटी को बचाने के प्रयास में खुद भी बिजली की चपेट में आ गईं।

काफी देर तक कोई हलचल न होने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा मां-बेटी निर्जीव पड़ी थीं। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। अली हैदर साइकिल की छोटी सी दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी दुनिया का बड़ा हिस्सा इस हादसे में उजड़ गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में इस हृदयविदारक घटना को लेकर शोक की लहर है। लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि चमन और उसकी मां कनीज अब इस दुनिया में नहीं रहीं।यह हादसा न केवल एक परिवार को तोड़ गया, बल्कि पूरे गांव को गहरे दुख में डुबो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |