Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न जोनों में व्यापक कार्रवाई की गई। जोन-3, जोन-5 एवं जोन-6 में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सड़कों, चैराहों एवं सार्वजनिक स्थलों से अस्थायी दुकानों व ढांचों को हटाया गया।

जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में हनुमान सेतु से डालीगंज पुल तक एवं डालीगंज पुल से बंधा रोड तक की सड़कों से अस्थायी दुकानें, जैसे कफन, चाट व फल विक्रेताओं की दुकानों को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान एक लोहे का काउंटर और एक लकड़ी का ठेला जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, बन्द मटन चैराहे पर कच्ची खाने की दुकान एवं गैराज भी हटवाया गया। यह अभियान जोन-3 की प्रवर्तन टीम-296 की उपस्थिति में संपन्न हुआ।जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में वार्ड कन्हैया माधवपुर प्रथम, हैदरगंज द्वितीय एवं चैक बाजार क्षेत्रों में कार्यवाही की गई। शिकायत के तहत एकता नगर चैराहे एवं मायापुरम बादशाहखेड़ा के पास अवैध अतिक्रमण हटाया गया। कोनेश्वर मंदिर से टण्डन फव्वारा तक के मार्ग से 15 ठेले, 10 काउंटर, 15 अस्थायी दुकानें हटाई गईं और 1 लोहे का काउंटर, 2 लोहे की मेज, 10 कैरेट, 5 तराजू, 2 इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 3 स्टूल आदि जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे दोबारा कब्जा न करें। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर भविष्य में निगरानी की भी व्यवस्था की गई।वार्ड सरोजनी नगर प्रथम क्षेत्र में, अमौसी पुलिस चैकी के सामने सड़क पर ठेला, गाड़ियां व अन्य अस्थायी निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 03 काउंटर, 01 गुमटी और 10 ठेले हटाए गए। अतिक्रमणकारियों को पुनः कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी नन्दकिशोर ने किया, जिसमें कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षकगण, प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल शामिल रहे।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे लखनऊ शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात के लिए सुगम बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |