Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बुलेट और नकदी न लाने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला! पति ने दूसरी शादी करने का बनाया दबाव, पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा


बीसलपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को न केवल प्रताड़ित किया गया, बल्कि दूसरी शादी की धमकी देकर उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

नगर निवासी विवाहिता शिवानी सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में रामपुर जनपद के कैमरी थाना क्षेत्र के ग्राम जवाई निवासी राजीव सिंह से हुआ था। विवाह में पिता रामअवतार सिंह ने अपनी सामर्थ्य अनुसार लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए थे।

शादी के बाद पति राजीव, जेठ नरेंद्र व जेठानी चंदा देवी ने मायके से बुलेट मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। महिला ने इस उत्पीड़न को वर्षों तक सहा और दो बच्चों को जन्म भी दिया। जनवरी 2024 में ससुरालियों ने राजीव की दूसरी शादी कराने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ की उस पर बुरी नजर थी, जिसकी शिकायत पर पति उसे ही मारता था। 15 जून को पति और जेठ जबरन बच्चों को मायके से उठा ले गए। महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |