Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिलकः अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मनाया संगठन का सातवां स्थापना दिवस


मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल का सातवां स्थापना दिवस ग्राम पंचायत क्रमचा में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि 24 जून 2018 को डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना की गई थी। जिसे आज सात वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। हमारे संगठन का उद्देश्य समृद्ध हिन्दू, सुरक्षित हिन्दू एवं सम्मान युक्त हिन्दू और हिन्दू ही आगे के उद्देश्य को लेकर सम्पूर्ण भारत वर्ष के साथ साथ दुनिया के लगभग पचास देशों में हमारा संगठन कार्य कर रहा है। सात वर्ष पूर्ण होने पर आज ग्राम क्रमचा में पहुंच कर सात वरिष्ठ नागरिक गणों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी ने शपथ ली कि हम जातियों न बंटकर केवल सनातनी हिन्दू के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। क्योंकि जाति कोई भी हो उससे पहले हम सब हिन्दू हैं। इस मौके पर जो वरिष्ठ नागरिक सम्मानित किए हीरालाल, भागीरथ, पातीराम, ओम प्रकाश, अंगन लाल, कुंवर सेन एवं सोमवती को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राकेश गंगवार, प्रीतम प्रसाद, जसवंत सिंह, हरीश गंगवार, नंनुकी प्रसाद गंगवार, विशाल दुबे, देवेन्द्र कुमार, प्रमोद गुप्ता, राजेश लोधी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |