बीसलपुर: बाबा मठिया नाथ मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार आरती दर्शन महोत्सव! भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
June 24, 2025
बीसलपुर/पीलीभीत। नगर के ऐतिहासिक और प्राचीन बाबा मठिया नाथ मंदिर में सोमवार को श्रृंगार आरती दर्शन महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान शिव के प्राचीन शिवलिंग का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।पूजन-अर्चन के उपरांत विधिविधान से भगवान शिव की आरती की गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान शिव के श्रृंगार रूप के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर प्रबंधक केशव किशोर गुप्ता द्वारा आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।
