प्रयागराजः आनंद हॉकी एकेडमी ने जीता उदघाटन मुकाबला! प्रथम हाफिज गजनफरउल्ला इलाहाबाद हॉकी लीग
June 16, 2025
प्रयागराज। आनंद की एकेडमी ने केपी इंटर कॉलेज को 5-1 से हराकार प्रथम हाफिज गजनफरउल्ला इलाहाबाद हॉकी लीग का उदघाटन मुकाबला अपना नाम किया।
मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर रविवर से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में आनंद हाकी एकेडमी की तरफ से 12वें मिनट में विशाल ने पेनल्टी कॉर्नर से पहला गोल किया। 26वे मिनट में रजत ने दूसरा, 35वें मिनट में सर्वजीत ने तीसरा गोल करके आनंद हॉकी अकादमी को 3-0 की बढ़त दिला दी। 38वें मिनट में केपी इंटर कॉलेज के हरिशंकर ने गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। 47वें मिनट में फरदीन ने मैदानी गोल करके आनंद एकेडमीं की 4-1 कर दी। अंतिम चरणों में रजत यादव ने एक और गोल करके आनंद हाकी एकेडमी को 5-1 से जीत दिला दी।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक फरहान उल्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी ने किया। इस मौके पर इलाहाबाद हॉकी के संयुक्त सचिव शाहिद कमाल, एमआईजी के उप प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, रविन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। मोहम्मद शाहबाज व मोहम्मद जमशेर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।