संग्रामपुर: अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने चण्डेरिया गौशाला का किया निरीक्षण
June 30, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को अमेठी अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा गंगवार ने विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अस्थाई गौशाला चण्डेरिया का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश की संख्या,भूसा,हरा चारा,और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गोवंश को पर्याप्त मात्रा में भूसा हरा चारा और पानी मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है। निरीक्षण में साफ सफाई की व्यवस्था देखी, पशुओं के उपचार व्यवस्था को देखा एक गोवंश का ईलाज चल रहा है।इस गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था नहीं है लेकिन हरे चारे की व्यवस्था खरीद कर रहा चारा लाकर दिया जाता है। गौशाला में अपर सीवीओ के निरीक्षण में प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं दिखाई दी उसके लिए आदेशित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शिव पूजन भारतीय,पशु चिकित्सक डॉ प्रदीप पाण्डेय, प्रधान तुफैल खां,ग्राम विकास अधिकारी संग्रामपुर,व केयरटेकर मौजूद रहे।