Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बांटे गये चेक


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के प्रभावितों को शासकीय चेक समारोहपूर्वक वितरित किया गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि तीस लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच-पांच लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। कार्यक्रम में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने योजना के तहत निराश्रित महिलाओं को डमी चेक प्रदान किये। कार्यक्रम का संयोजन तहसीलदार गरिमा वर्मा ने किया। तहसीलदार ने बताया कि योजना के तहत तहसील क्षेत्र के पैतालिस प्रभावितों को स्वीकृत धनराशि खाते में भेजी जा चुकी है। इस मौके पर लालगंज प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, नायब तहसीलदार पंकज कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, केके सरोज आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |