Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विद्युत कटौती व लो बोल्टेज के कारण हलाकान हो रहे लोग, आक्रोश


लालगंज/प्रतापगढ़। कस्बाई एवं ग्रामीण अंचलों में इधर विद्युत कटौती को लेकर लोग हलाकान दिख रहे हैं। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज तथा लोकल फाल्ट के कारण रोस्टर की भी बिजली लोगों को मुहैया नहीं हो पा रही है। रविवार की देर शाम आंधी के चलते कई गांवों में तार टूटने से रात की पाली में घुप अंधेरा छाया दिखा। वही नगर पंचायत की बाजार में भी रात व दिन दोनों पालियों में विद्युत कटौती के कारण लोग परेशान दिखे। विद्युत कटौती के चलते इलेक्ट्रानिक बाजार में मंदी देखी जा रही है। वही तहसील समेत सरकारी कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत कार्य भी बाधित होने से लोग हलाकान हो रहे हैं। लालगंज दीवानी न्यायालय में अभी तक फीडर अलग नही किया जा सका है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक को दीवानी न्यायालय का फीडर अलग करने के लिए पत्र भी लिखा है। अधिवक्ताओं के मुताबिक प्रदेश के सभी दीवानी न्यायालयों में न्यायिक कामकाज को अवरोधमुक्त रखने के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पाण्डेय, संजय ओझा, पवन पाण्डेय, जीतेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण अदालती कामकाज पर असर पड़ रहा है। वहीं नहरांे में अभी तक पानी की एक बूंद नहीं दिखी है। ऐसे में बिजली की भी न के बराबर आपूर्ति के कारण धान की नर्सरी को सूखता देख किसान भी परेशान हो उठा है। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसडीएम से मिलकर विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने को लेकर आक्रोश भी जताया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से कहा कि समस्या का समाधान न होने पर वह आंदोलन की शुरूआत करेंगे। अधिशाषी अभियंता लालगंज रूपेश कुमार का कहना है कि आंधी पानी के कारण रविवार को आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उनका कहना है कि शासन के रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |