प्रतापगढः विदुषी मिश्रा ने प्रथम प्रयास में ही किया नीट की परीक्षा उत्तीर्ण,हर्ष! शुभचिन्तकों ने दी बधाई
June 16, 2025
प्रतापगढ़। जिले के संडवा चंद्रिका ब्लाक आशापुर मिश्रान निवासी विपेंद्र कुमार मिश्र की पुत्री विदुषी ने नीट की परीक्षा में(ए.आई.आर) 3353 रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र व परिवार का मान बढ़ाया है। विदित हो विदुषी ने राजस्थान कोटा में रहकर नीट की तैयारी की और अपने प्रथम प्रयास में ही सराहनीय सफलता हासिल की है। गौरतलब हो कि विदुषी सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से कोटा में रहकर पढाई कर रहीं हैं। विदुषी ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दी है। विदुषी के इस सफलता पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम नारायण शुक्ल,भाजपा नेता देव नारायण त्रिपाठी (कंचन), एवं भाजपा कोहड़ौर मंडल अध्यक्ष विद्या सागर शुक्ल व महामंत्री प्रदीप कुमार दुबे आदि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है।