लखनऊ : बलरामपुर चिकित्सालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
June 25, 2025
लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए।इस सराहनीय पहल में निदेशक डॉ. दिनेश कुमार, पूर्व निदेशक डॉ. राजीव लोचन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, आभा लोचन, डॉ. हफीज अहमद सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सालय परिसर को हरा-भरा बनाना न केवल सौंदर्य की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह रोगियों और स्टाफ के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करता है। पौधारोपण जैसे छोटे प्रयास बड़े बदलाव की ओर एक कदम हैं।बलरामपुर चिकित्सालय परिवार का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है।
