Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : नगर निगम लखनऊ की सदन बैठक 1 जुलाई को आयोजित होगी,पूर्व निर्धारित 4 जुलाई की तिथि में किया गया संशोधन


लखनऊ। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में रिक्त 6 सदस्यों के मनोनयन हेतु प्रस्तावित सदन की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह बैठक 1 जुलाई 2025 को प्रातः 11रू00 बजे नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित की जाएगी।महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि यह संशोधन मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम-ग्रिड्स) के अंतर्गत बैंगलुरु एवं पिंपरी-चिंचवड़ (महाराष्ट्र) में चल रही योजनाओं के अध्ययन व तकनीकी सेमिनार में भाग लेने हेतु अधिकृत अधिकारियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस भ्रमण में अधिकारियों को 2 जुलाई से 5 जुलाई तक शहर से बाहर रहना होगा।

सदन में कार्यकारिणी समिति के रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु सदस्यों का चयन किया जाएगा। महापौर खर्कवाल ने सभी पार्षदगण एवं नामित सदस्यों से समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

सदन की बैठक के दौरान पूर्ण शांति एवं गरिमा बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभा में केवलपार्षदगण, नामित सदस्यगण एवं अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।नगर निगम प्रशासन द्वारा बैठक से संबंधित सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |