Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: इंडिया मार्का नल कई माह से खराब


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत देवकली गाँव में प्रसिद्ध देवकली माता जी का मंदिर जोकि आस-पास एवं क्षेत्र के लिये आस्था का केंद्र है मंदिर में पूजा- दर्शन के लिए प्रतिदिन सुबह शाम श्रद्धालुओं का आवागमन होता है पेयजल व्यवस्था पर लाखों खर्च करने के बाद भी यहाँ पर भक्तजनों को जल चढ़ाने के लिए एक लोटा पानी तक नसीब नही हो पा रहा है क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार तिवारी के अथक प्रयासों से मंदिर परिसर में जिला पंचायत अमेठी निधि से वर्ष-2023-24 में सोलर पंप पेयजल योजना के अंतर्गत लाखों रुपये खर्च करके पेयजल हेतु व्यवस्था भी उपलब्ध कराया गया है लेकिन देख-रेख के अभाव में ये पेयजल व्यवस्था भी आज छह माह से बंद पड़ा हुआ है मंदिर परिसर में एक पुराना इंडिया मार्का नल लगा हुआ है जो ज्यादातर खराब ही पड़ा रहता है व पीला पानी निकलता है जो किसी काम का नही रहता है मंदिर में आये हुए श्रद्धालुओं को पानी के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |