Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आपातकाल दिवस! लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित


अमेठी। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल दिवस मनाया गया। जिसमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चैहान, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और लोकतंत्र सेनानी व उनके आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया इसके अलावा सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों क्रमशः जगदीश, निरहू, रणजीत सिंह, राम मूरत, सुखदेव, लल्लन, कृष्ण दत्त, रामकिशोर, जगदीश प्रसाद, कलावती, चंद्रकला व फूलकली को माला पहनकर वह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने अपनी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कीमत पर देश को लोकतांत्रिक रास्ते पर बनाए रखा उनका योगदान अतुलनीय है उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा आपातकाल पर प्रकाश डाला। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड स्तरों पर भी आपातकाल दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |