Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आवास निर्माण! लापरवाह 14 अधिकारियों पर गिरी गाज,रोका गया वेतन


अमेठी। कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया गया है। समीक्षा करने पर प्रगति खराब मिली है। इस पर पीडी ने सभी संबंधित सात ग्राम विकास व सात ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दिया है।गांव के कच्चे मकान में रह रहे गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना लागू किया है। परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने समीक्षा किया तो प्रगति बहुत खराब मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संग्रामपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी लाल शशिकांत, ग्राम विकास अधिकारी अजित सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल,जामो ब्लाक के गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विश्व मोहन यादव व राम कुमार, तिलोई ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह,मोहन लाल ,रणवीर सिंह, शाहगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी अरुणेश, प्रिया पांडेय व लाल बहादुर के साथ भादर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, भेटुआ के दिलीप कुमार व ग्राम पंचायत अधिकारी पवन यादव के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। परियोजना अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने बताया कि सभी संबंधित को कार्य मे सुधार लाते हुए समय से काम पूरा कराने की चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा कि कार्य मे सुधार न लाने पर आगे की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |