Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: पूरे ख्वाजा गांव में मुख्य मार्ग पर कीचड़ भरा होने से राहगीर परेशान


शुकुलबाजार/अमेठी। विकासखंड के ग्राम पंचायत किशनी के गांव पूरे ख्वाजा में मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा होने से राहगीर व नौनिहाल विद्यार्थीयों को हो रही परेशानी। यह समस्या आज की नहीं लगातार दो वर्षों से बनी हुई है ।कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया किंतु किसी भी  सक्षम अधिकारी ने इन राहगीरों की सुधि नहीं ली। आगामी जुलाई महीने में प्राथमिक विद्यालय भी खुलेंगे तो छोटे-छोटे नौनिहालों को विद्यालय आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । और तो और इसी रास्ते से शुक्रवार सोमवार माता कामाख्या धाम के दर्शन करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु इसी रास्ते आते-जाते है और उन लोगों को भी इस कीचड़ से  होकर गुजरना पड़ता है । कई बार तो लोग इस कीचड़ में गिर कर चोटिल हो चुकें हैं। परंतु इस समस्या को विभागीय अधिकारी एक दूसरे विभाग की समस्या बाताकर शांत बैठ जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |