बाराबंकीः संगठन सृजन अभियान को मिली नई ऊर्जा ,एकजुटता पर जोर
June 28, 2025
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान ने नई चेतना और ऊर्जा का संचार किया है। पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, वर्तमान सांसद , तनुज पुनिया और जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया गया।
डॉ. पुनिया ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा जगाई और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। वहीं सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि संघर्षशील संगठन ही हर लड़ाई में सफलता की नींव रखता है, और कांग्रेस हमेशा इसी मूल मंत्र के साथ काम करती रही है।जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि संगठन सृजन अभियान अब अंतिम चरण में है, और जल्द ही प्रदेश कमेटी की प्रमाणिक अनुमति के बाद इसकी जानकारी सभी को दी जाएगी।यह अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्ष और समर्पण की भावना को भी सजीव कर गया।